बदायूं

Budaun News: वायरल वीडियो के मामले में लेखपाल निलंबित

Connect News 24

बदायूं। एक दिन पहले बिसौली इलाके में वायरल हुए वीडियो के मामले में संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इसकी प्राथमिक जांच तहसीलदार अशोक सैनी ने की थी। उनकी प्रारंभिक जांच में लेखपाल दोषी पाया गया है, जिसके आधार पर उसे निलंबित किया गया है।

बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर पर तैनात लेखपाल राजेंद्र प्रसाद का बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में लेखपाल एक-एक किसान से पांच-पांच सौ रुपये की रिश्वत ले रहा दिख रहा था। किसान उसके पास सम्मान निधि पाने के लिए अपने आवेदन में संशोधन कराने आए थे। उसी दौरान किसी ने लेखपाल का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे तहसील प्रशासन में खलबली मच गई तो वहीं एसडीएम बिसौली विजय कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच तहसीलदार अशोक सैनी को सौंपी।

तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को अपनी जांच पूरी करते हुए शाम को उसकी रिपोर्ट एसडीएम को दे दी। उनकी रिपोर्ट में लेखपाल दोषी पाया गया, जिसके आधार पर एसडीएम ने राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक जांच में लेखपाल दोषी मिला है। इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button