Pilibhit News: उपभोक्ताओं ने किया पावर काॅरपोरेशन के विरोध में प्रदर्शन
– एक सप्ताह से फुंका पड़ा है गांव मुसली का ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
चुर्रासकतपुर। गांव मुसेली में फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर न बदले जाने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के पास पावर काॅरपोरेशन के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन किया।
गांव मुसली के कुछ उपभोक्ता बृहस्पतिवार को फुंके पड़े ट्रांसफार्मर के पास जमा हुए और पावर काॅरपोरेशन के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यह ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका पड़ा है। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा रहे। इससे भीषण गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने आधा घंटे बाद यह निर्णय लेकर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि यदि एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे लोग बीसलपुर के विद्युत उपकेंद्र पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान इश्त्याक अलवी, पप्पी, ताबर हुसैन, अनिल कुमार, पिंकू, जाहिद, शमशाद, जानेआलम, फकरुद्दीन बाबू आदि उपभोक्ता शामिल थे।