पीलीभीत

Pilibhit News: बिलसंडा ने छह रनों से जीता फाइनल मैच

Connect News 24

Bilsanda won the final match by six runs

बिलसंडा में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि। संवाद

बिलसंडा। नगर के गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल बिलसंडा के तत्वावधान में चल रहे राज्य स्तरीय शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू को बिलसंडा की टीम ने छह रनों से जीत लिया।

बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। फाइनल मैच को रोमांचित करने के लिए चियर्स लीडर भी रहीं। दोपहर के बाद बीसीसी बिलसंडा और सीएसके मुरादाबाद के बीच मैच खेला गया। बीसीसी बिलसंडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 204 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सीएसके मुरादाबाद 198 रन ही बना सकी और बीसीसी बिलसंडा ने छह रनों से मैच जीत लिया। मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीपू को दिया गया और मैन आफ द सीरीज श्रेषय रहे। इस मौके पर अनूप अग्रवाल, शैली अग्रवाल, अवनीश, देवदत्त, मोहम्मद रेहान, रमेश गुप्ता, सुशील शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button