पीलीभीत

Pilibhit News: गुड न्यूज देना पड़ा महंगा अधिकारियों से शिकायत

Connect News 24

नर्स ने कहा-मां बनने वाली हो मिठाई खिलाओ

कॉपर-टी निकलने से हुआ था ऐसा, महिला थी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में एक नर्स का महिला को गुड न्यूज (खुशखबरी) सुनाना महंगा पड़ गया है। नर्स ने महिला से कहा कि आप मां बनने वाली हो, मिठाई खिलाओ। नाराज महिला ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी जिसमें नर्स पर मिठाई की मांग करने का आरोप लगाया।

प्रभारी सीएमएस डॉ राजेश कुमार को महिला ने बताया कि गर्भ न ठहरे, इसलिए उसने कॉपर-टी लगवाई थी लेकिन बुधवार को वह जिला महिला अस्पताल आई। वहां नर्स ने जांच की और कहा-आप मां बनोगी, मिठाई खिलाओ। इसपर दोनों में कहासुनी हो गई। सीएमएस ने नर्स को भी बुलाया और दोनों को आमना-सामना कराया। इसपर नर्स ने बताया कि उसे कॉपर टी निकलने की जानकारी नहीं थी। बाद में महिला और नर्स के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया।

ऐसे कई मामले, जागरूक रहें

जिला महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें कॉपर-टी स्वत: ही दो-चार महीनों में निकल जाती है। ऐसे में महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर गर्भ की जांच भी करानी चाहिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button