रामपुर

Rampur News: कोसी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने किया अलर्ट

Connect News 24

रामपुर। सावन में बादल खूब बरस रहे हैं। बारिश के बाद से तापमान में कमी आ रही है और लोगों को गर्मी से सुकून मिल रहा है। बुधवार को शहर से लेकर गांव-देहात तक बारिश हुई। जिस कारण सड़कों पर जलभराव की समस्या बन गई। वहीं कोसी के बढ़े जल स्तर से आसपास के ग्रामीणों की धड़कनें तेज होने लगी है। प्रशासन ने भी नदी के आसपास के गांवों को लेकर अलर्ट जारी किया है।आमतौर पर कोसी का जल स्तर 2500 क्यूसेक तक रहता है, लेकिन बुधवार को कोसी का जल स्तर 3400 क्यूसेक के पार पहुंच गया। इस दौरान आसपास इससे जुड़े गांवों जिनमें रुस्तम छर्परा, रवन्ना दलेलनगर, प्राणपुर, घोसीपुरा, सालेपुर और ईश्वरपुर समेत 16 गांवों में इससे ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गईं। इधर, प्रशासन भी अलर्ट हो गया। प्रशासन लगातार शाम तक कोसी के बारे में 35 बाढ़ चौकियों से जानकारी लेता रहा। यही नहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी लगातार गांवों से संपर्क में हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से यह जल स्तर बढ़ा है, लेकिन अभी हालात बाढ़ वाले नहीं है। हालांकि प्रशासन भारी वर्षा के लिए अलर्ट किया है। इसके अलावा शहर में भी बारिश का प्रकोप छाया रहा। जलभराव से गुजरने में राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में दिन भर बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। बारिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को 20 मिलीमीटर बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को भी 25 मिलीमीटर तक बारिश के आसार हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button