रामपुर
Rampur News: करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, बरेली रेफर
रामपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मिलक चिकना में हाईटेंशन लाइन पर कार्य कर रहा लाइनमैन अचानक लाइन में करंट आने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
अजीतपुर बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन जागन सिंह रविवार सुबह के समय मिलक चिकना में हाईटेंशन लाइन में खराबी आने पर उसे ठीक करने गया था। शटडाउन लेकर वह लाइन ठीक कर रहा था। उसी दौरान मिलक चिकना में स्थिति किसी फैक्ट्री के जनरेटर का करंट लाइन में दौड़ गया।करंट लगने से जागन सिंह झुलस गया। विद्युत विभाग के कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में उसका उपचार चल रहा है।