रामपुर

Rampur News: शराब सेल्समैन ने दबाव बनाने के लिए रची थी लूट की झूठी कहानी, गिरफ्तार

Connect News 24

रामपुर। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन ने विवाद के बाद युवक पर दबाव बनाने के लिए लूट का झूठा नाटक रचा था। सेल्समैन ने पूछताछ के दौरान स्वयं ही इसका खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव निवासी रवि कुमार गांव में ही देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। सोमवार की रात उसने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा गन प्वांइट पर सात हजार रुपये व मोबाइल लूटने की बात कही थी। लूट की सूचना पर थाना पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। पूछताछ के दौरान लोगों ने लूट की घटना से इन्कार किया तो पुलिस ने सेल्समैन से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर उसने बताया कि करने पर उसने सारी कहानी पुलिस को बता दी। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान सेल्समेन रवि कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति से देशी शराब का पव्वा खरीदने को लेकर उसका विवाद हो गया था। युवक पर दबाव बनाने के लिए उसने थोड़ी देर बाद ही दुकान बंद कर दी थी तथा लूट की घटना की झूठी तहरीर थाना पुलिस को दे दी थी। पूछताछ के दौरान लूट की घटना झूठी पाये जाने पर आरोपी सेल्समैन का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button