Rampur News: चुनाव के मद्देनजर तीन दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
रामपुर। जनपद में शराब और मादक पदार्थों की दुकानेें तीन दिन तक बंद रहेंगी। स्वार विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव के मद्देनजर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मादक पदार्थों की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है।
स्वार विधानसभा सीट पर 10 मई को उप चुनाव होगा। जारी आदेश के अनुसार मतदान से 48 घंटे पूर्व यानी 8 मई को शाम 6 बजे से 10 मई को मतदान समाप्ति तक विधानसभा क्षेत्र में शराब और मादक पदार्थों की दुकानें बंद रहेंगी। मतगणना के दिन 13 मई को पूरे दिन शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश है। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव में 2 मई को शाम 6 बजे से 4 मई को मतदान समाप्ति तक शराब और मादक पदार्थों की दुकानें बंद रहेंगी। मतगणना के लिए 12 मई शाम 6 बजे से 13 मई की रात तक दुकानें बंद रहेंगी।