Rampur News: 30 नवंबर तक बच्चों को बनाएं निपुण

स्वार(रामपुर)। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने प्रधानाध्यापकों को उन्मुखीकरण के लिए कहा कि वह दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार शिक्षण कार्य करें। जहां 50 या इससे कम बच्चे हैं उन विद्यालयों को 30 नवंबर तक निपुण बनाना होगा।
प्रधानाध्यापकों की मासिक कार्यशाला में बीईओ ने विद्यालयों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापकों को विशेष निर्देश दिए कि वह दिशा निर्देशों के अनुसार शिक्षण कार्य करें। इस दौरान सभी स्कूलों की कार्य योजना की प्रगति समीक्षा की गई। कहा कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों के सभी शिक्षकों की बैठक करें। गोष्ठी का संचालन तहसीन आलम खां एआरपी ने किया। इस अवसर पर एआरपी राकेश कुमार, मनोज कुमार निमेष, गौहर अली, सुनील कुमार, अनिल कुमार, राजीव चौहान, आनंद सिंह भंडारी, त्रिभुवन चंद कांडपाल, पंकज कुमार, रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे।