Budaun News: खाने लायक नहीं बाजार के छेना और लड्डू
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:56 AM IST

बिल्सी में सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।स्रोत-खाद्य विभाग
बदायूं। त्योहार आते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को 22 नमूने लिए गए जिसमें दो लड्डू, दो छेना और दो रस्क के सैंपल फेल हो गए। बाकी को लैब में जांच के लिए भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर विंद और एतीश कुमार ने टीम के साथ सोमवार को छापेमारी कर उझानी चौराहे से मसाले के दस सैंपल लिए जिसमें मिल्क एवं मिल्क प्रोडक्ट के छह सैंपल लिए गए। इस दौरान चार सैंपल मानक अनुरूप मिले। जबकि दो सैंपल फेल हुए। बिल्सी चौराहे पर दुकानों से दाल, पानी और अन्य के छह सैंपल भरे गए जिसमें से दो सैंपल सही पाए गए। चार सैंपल फेल हुए हैं।