पीलीभीत

Pilibhit News: बोतल में पन्नी भर कर दें, करें निशुल्क भोजन

Connect News 24

पीलीभीत। श्री संकटमोचन पंचमुखी हनुमान बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा एक नई पहल की गई है। मां जानकी रसोई में अब प्लास्टिक की थैलियां इकट्ठी करके जमा करने पर नि:शुल्क भोजन मिलेगा।

ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एडवोकेट शिरीष सक्सेना ने बताया कि हर घर में दिन में कम से कम दस या अधिक प्लास्टिक की थैलियां जैसे दूध, किराना, दही, चिप्स, कुरकुरे, मैगी, शैम्पू, साबुन आदि की थैलियां आती हैं। इन थैलियां को यदि कोई गरीब व्यक्ति किसी ढक्कनदार पानी या कोल्डड्रिंक की बोतल में भर के मां जानकी रसोई में देता है तो उसे नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। शिरीष ने बताया कि हम अपने घर में हर दिन आने वाली ऐसी थैलियाें को अपने प्रतिष्ठान या घर में काम करने वाले लोगों को देकर उनको मां जानकी रसोई में एक समय का भोजन उपलब्ध करा सकते हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button