रामपुर

Rampur News: खनन के धंधेबाजों ने घर में घुसकर युवक का पीटा

Connect News 24

रामपुर। टांडा थाने के सोनकपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खनन करने वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर लात-घूसों और लोहे की रॉड से हमला कर 35 वर्षीय मोहम्मद रऊफ को घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी आए तब तक आरोपी भाग गए। पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।रामपुर रोड स्थित थाना टांडा क्षेत्र के गांव सोनकपुर गांव निवासी मोहम्मद रऊफ बुधवार की शाम लगभग पांच बजे गांव के बाहर एक दुकान पर सामान खरीने के लिए गया था। इस दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां आए और और उसके साथ गाली गलौज शुरू करदी। युवक उनके तेवर देखकर अपने घर चला गया। आरोप है कि वह लोग उसके घर में घुस आए। उनके हाथों में लाठी-डंडे और लोहे एवं की रॉड थी। युवक को पहले तो लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया इसके बाद धारदार हथियारों से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।

युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास लोग आ गए। इस बीच हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद परिजन घायल को लेकर टांडा सीएचसी पहुंचे। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टांडा कोतवाल सुरेंद्र सिंह पचौरी का कहना है कि घायल की ओर से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button