Rampur News: सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने शाहबाद में चलाया घर-घर जनसंपर्क अभियान
शाहबाद। बुधवार को सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर शाहबाद क्षेत्रभर में अंतर्गत शाहबाद में आयोजित घर घर संपर्क किया। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर लोगों तक केन्द्र सरकार की उपलब्धि बताएंगे। युवा जिस तरह से देश के विकास की रीढ़ हैं। उसी तरह से पार्टी के लिए भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जिनकी बदौलत पार्टी ने कई कीर्तिमान बनाए है। ऐसे में भाजपा के सभी कार्यकर्ता भी घर घर लोगों तक पहुंचकर महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले लोगों को जोड़ना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल में हुए जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्यों की पुस्तिका इन विभिन्न वर्गों के लोगों को वितरण कर भाजपा के विचारों और कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई गुड गवर्नेस-लास्टमैन डिलीवरी’’ यानि ‘अंत्योदय’ को साकार करने वाली योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया गया हैं। साथ ही सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने घर-घर संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त क्षेत्रवासियों से आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री को पूर्ण बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया।

