रामपुर

Rampur News: पीजी में दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका

Connect News 24

रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक में पंजीकरण की तिथि को बढ़ाते हुए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। अब छात्र-छात्राएं पांच अक्तूबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। छह अक्तूबर से कॉलेजों में दाखिले शुरू हो जाएंगे। जिले भर में राजकीय पीजी कॉलेजों में 2200 सीटों पर दाखिले होने हैं। तीन मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब तक 1600 सीटें भरी जा चुकी हैं। अभी भी 600 सीटें खाली रह गई हैं।

शहर के राजकीय रजा पीजी कॉलेज में एमए, एमएससी और एमकॉम की 1400 सीटों पर अब तक 1200 अभ्यर्थी दाखिला पा चुके हैं। प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि एमए में हिंदी, समाजशास्त्र और अन्य विषयों में कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इसी प्रकार महिला पीजी कॉलेज में एमए की 600 सीटों पर 400 छात्राओं ने दाखिला लिया है। दोनों कॉलेजों में पीजी में 400 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं स्वार व बिलासपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज में एमए की लगभग 200 सीटें खाली हैं।

राजकीय रजा डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को एक और मौका देते हुए पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर पांच अक्तूबर कर दी है। छह अक्तूबर से दोबारा कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया कि दाखिले में नए व पुराने दोनों पंजीकरण के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश समिति के समक्ष दाखिला दिलाया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button