रामपुर

Rampur News: अवैध रूप से संचालित अस्पताल का संचालक गिरफ्तार

Connect News 24

रामपुर। शहर के रोजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक डाॅ.शमशाद अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में उसकी काफी समय से तलाश थी।रामपुर के अस्पतालों में पिछले कुछ समय से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। छह अगस्त को टांडा थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव के लिए शहर के हजरतपुर इलाके में स्थित रोजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई थी,जिस पर परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। इस मामले में महिला के पति की ओर से अस्पताल के संचालक डाॅ.शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 304 व इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया कि हॉस्पिटल के संचालक डाॅ. शमशाद अली द्वारा डॉ.राजेश कुमार यादव के साथ मिलकर रोजी हास्पिटल का अवैध रूप से संचालन कर मरीजों को भर्ती कर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छह अगस्त को लक्ष्मी की मृत्यु हुई है। पुलिस ने विवेचना में पाया कि लक्ष्मी के आपरेशन के दौरान अधिक खून बहने और सही उपचार न मिलने की वजह से हुई,जिस पर पुलिस ने डाॅ. शमशाद अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डाक्टर से पूछताछ के बाद लक्ष्मी देवी से संबंधित कागजात भी हास्पिटल से बरामद कर लिया हैं। शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी ने बताया कि आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button