रामपुर

Rampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 28 शिकायतों में से दो का हुआ निस्तारण

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद में दो शनिवार को डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होना था, लेकिन एक दिन पहले ही डीएम रामपुर का स्थानांतरण बिजनौर जिले में हो गया। जिस कारण संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने लोगों की शिकायतें सुनीं।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 10, विद्युत विभाग की सात, पूर्ति विभाग की एक, ब्लॉक की पांच, शाहबाद नगर पंचायत एक, पुलिस से संबंधित तीन और वन विभाग की एक शिकायत यानि कुल 28 शिकायतें पहुंची। मौके पर इन शिकायतों में से दो का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों सौंपकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए है। इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

स्वार संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 23 शिकायतें

स्वार। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 23 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया।एसडीएम अवनीश कुमार ने सभी शिकायतें संबंधित विभाग को भेज दी।

एसडीएम की अध्यक्षता में शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक फरियादी आते रहे। इस दौरान शिकायतों को गंभीरता से सुना और प्रार्थना पत्र संबंधित विभागीय अधिकारी को दिया गया, ताकि समयबद्ध निस्तारण हो सके। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की आठ, पुलिस की दो, विकास विभाग की सात और अन्य विभागों की छह शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान सीओ स्वार अनुज चौधरी, तहसीलदार आकाश संत, नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह यादव और अंकित अवस्थी, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र जायसवाल मौजूद रहे। संवाद

एसडीएम ने तीन शिकायतों का किया निस्तारण

बिलासपुर। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 13 लोगों ने राजस्व, बिजली, राशन कार्ड आदि की शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम ने 13 में तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अन्य शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के आदेश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button