Rampur News: 10 हजार की रिश्वत लेने वाला चौकी इंचार्ज निलंबित
रामपुर। धोखाधड़ी समेत कूटरचित अभिलेख के आरोपों की धाराएं हटाने और गिरफ्तारी न करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए गंज थाने की चौकी पाखड़ के चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने बरेली की कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट आने के बाद एसप ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के लिए सीओ टांडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। एंटी करप्शन की मुरादाबाद की टीम ने मंगलवार को को क्षेत्र के मुहल्ला घेर पीपलवाला अकरम खां की शिकायत के आधार पर चौकी इंचार्ज को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। टीम दरोगा को पकड़ कर सिविल लाइंस थाने ले गई थी,जहां अकरम की शिकायत पर पुुलिस ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच दरोगा को एंटी करप्शन की टीम बरेली ले गई, जहां से बुधवार को जेल भेज दिया गया। इस बीच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि विभागीय जांच सीओ टांडा ओमकार सिंह को सौंपी है।