Rampur News: पीएसी के गोताखोर 24 घंटे बाद भी नहीं तलाश सके डूबी युवती

सैदनगर (रामपुर)। प्रानपुर में कोसी नदी के पुल से छलांग लगाने वाली युवती का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में पीएसी के गोताखोर दिन भर लगे रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के बाद से परिजन भी मौके पर डटे हुए हैं। परिजनों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है।
टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी ब्यूटी पार्लर में करती है। सोमवार शाम करीब तीन बजे वह प्रानपुर पुल के पास पहुंची, जहां पर उसने पुल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। इसके बाद लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन युवती नदी के बहाव में बह गई। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए थे। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से युवती की तलाश शुरू की, लेकिन गोताखोर युवती को नहीं तलाश सके। देर शाम यहां पीएसी के गोताखोरों ने तलाश शुरू की। रात में सर्च अभियान रोक दिया गया था लेकिन सुबह के वक्त फिर यह अभियान शुरू किया गया। दिन भर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवती नहीं मिल सकी है।