Rampur News: पुरानी पेंशन बहाली को निकाली पदयात्रा
रामपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी स्थित कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को सौंपा। जिसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की गई।
ज्ञापन देते हुए मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा और शेयर बाजार आधारित व्यवस्था है। शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी इस व्यवस्था से पूरी तरह निराश हैं। क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में पेंशन मिलती है। उन्होंने कहा कि नवीन पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। इसी में सबका हित है। इस अवसर पर नरेंद्र सक्सेना, पवन सक्सेना, रविंद्र भंडारी, अंकुर कंसल, सुनील कुमार, रविंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद