रामपुर

Rampur News: सर्व संस्कृति स्कूल में हुआ संसद का गठन

Connect News 24

रामपुर। नैनीताल हाईवे स्थित सर्व संस्कृति स्कूल में एक समारोह के दौरान स्कूल संसद का गठन हुआ। इसके बाद समारोह में मुस्कान पारुथी हेड गर्ल और देवांग अग्रवाल हेड बॉय समेत सभी ने शपथ ग्रहण की। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में हेड गर्ल मुस्कान परूथी, हैंड बॉय देवांग अग्रवाल, वाइस हैड बॉय शिवेन गुप्ता, वाइस हैड गर्ल गौरीशा गर्ग, कल्चरल कप्तान अंकित सरकार, वैष्णवी देवगन, वाइस कल्चरल इंचार्ज कुशाग्र मित्तल, शुहानी गंगवार, गेम्स कप्तान इंदरजीत सिंह, सिमरन गर्चा, वाइस गेम्स कप्तान आर्यन डवास, सिमरनदीप कौर गिल तथा हाउस कप्तान सिमरत कौर औलख, पलक गुप्ता, सिद्धि अग्रवाल, अक्सा मलिक,वाइस हाउस कप्तान गुरकवल कौर, रिया मित्तल, खुशी गुप्ता, मन्नतदीप कौर, हरमनजीत सिंह, गगन दीप कौर, वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज देवप्रताप सिंह, सिद्धि शर्मा व अन्य क्लब इंचार्ज जीवन रंधावा, अंशिका चौधरी, अनुरीत कौर, हरमनदीप कौर, किरनजोत कौर, आलोक कुमार, जसमनदीप कौर, गुरमान्नत कौर, सवगुन दीप कौर, सानिध्य जैन ने शपथ ग्रहण की।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा स्कूल संसद के गठन से बच्चों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल का विकास होता है। विद्यालय एचके राय, निदेशक मोहित राय, प्रधानाचार्या ममता बिष्ट और प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने सैशे और बैजेस देकर उन्हें अपना कार्य निष्ठा और लगन से करने की सीख दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय अध्यक्ष विग कमांडर एच के राय, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ग्रोवर,विजय भूषण गर्ग, मोहित राय, अजीत जैन आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रधानाचार्या ममता बिष्ट ने किया। अंत में विद्यालय समन्वयक कुमारी सिमरनदीप कौर ने अतिथिगणों को धन्यवाद दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button