रामपुर

Rampur News: भाकियू नेता पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच पर अड़े किसान

Connect News 24

रामपुर। भाकियू नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में किसान फिर धरने पर बैठेंगे। रविवार को भाकियू टिकैत की पंचायत में आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि मुकदमे की निष्पक्ष जांच और नहर की जमीन से अवैध कब्जा का मुद्दा अहम रहेगा।

गौरतलब है कि शहर के व्हाइटहाल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ने भाकियू के प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रभारी मुस्तकीम और उसके साथियों के खिलाफ रंंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद से भाकियू ने मुकदमे की निष्पक्ष जांच, नहर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया व पात्रता की जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से हरी झंडी मिलने के बाद किसान बीते शनिवार को कलक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर बैठ गए थे। हालांकि नगर मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर रविवार का धरना स्थगित कर दिया था। लेकिन रविवार को प्रदेश कैंप कार्यालय पर हुई पंचायत में सोमवार से शुरू होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि किसान सोमवार सुबह 11 बजे कार्यालय से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और प्रदर्शन कर बेमियादी धरने पर बैठ जाएंगे। प्रदेश महासचिव ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी। आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले के ही नहीं मंडल के किसान भी राष्ट्रीय प्रवक्ता के निर्देशन में धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मंजीत सिंह अटबाल, प्रियांशु, जजबीर सिंह, चौधरी अजीत सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, अमित त्यागी, अमरीक सिंह, राहत खां, हाफिज अय्यूब, छिद्दा नेता, सुभाष शर्मा मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button