रामपुर

Rampur News: बेटी होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट

Connect News 24

रामपुर। टांडा क्षेत्र के गांव सुरजसिंहपुर उर्फ नया गांव निवासी विवाहिता बुसरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते वर्ष 16 मई को कोर्ट में नदीम अली निवासी नया गांव से उसकी शादी हुई थी। इसके बाद उसका निकाह भी हुआ था।

शादी में उसके परिजनों ने दान-दहेज भी दिया था। शादी से उसे एक बेटी का जन्म हुआ, जो दो माह की है। सुसराल में रहकर वो वह सभी काम अच्छे से कर रही थी, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे स्वीकार नहीं किया। बेटी होने के बाद ससुराल पक्ष उसके पति की दूसरी शादी करना चाहते है। एक दिन उसने अपने पति को एक अन्य लड़की के साथ पकड़ लिया और परिजनों को बताया तो उसके पति नदीम, सास शकीला, सुसर गौहर अली, नंद रुबीना ने विवाहिता के साथ कई दिन तक मारपीट की। साथ ही विवाहिता ने आरोप लगाया कि और एक अन्य रिश्तेदार नूर हसन भी सुसराल वालों को लगातार तलाक देने के लिए उकसाता रहता है। एक माह पूर्व उसके पति ने उसे मारपीट कर बच्ची सहित घर से निकाल दिया और तलाक देने और न देने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी है। मामले में पुलिस अधिक्षक की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button