Shahjahanpur News: सेमीनार के दूसरे दिन पढ़े गए 150 से अधिक शोध पत्र

एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन विचार व्यक्त करती व
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन रविवार को सामाजिक उद्यमिता विषय पर तीन तकनीकी सत्र आयोजित हुए।
प्रथम सत्र में 52 छात्रों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। सत्र की अध्यक्षता डीएन कॉलेज मेरठ के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसके शर्मा ने की। द्वितीय सत्र में 48 छात्र-छात्राओं ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सत्र की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के वाणिज्य विभाग के डॉ. केके वर्मा ने की। तृतीय सत्र में 53 छात्र-छात्राओं ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इस सत्र की अध्यक्षता गलगोटियाज विश्वविद्यालय नोएडा की वाणिज्य विभाग की सहायक आचार्या डॉ. जाग्रति गुप्ता ने की।
राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद के प्रोफेसर एसके सिंह ने कहा कि सामाजिक उद्यमिता उद्योगपतियों को समाज के प्रति उनके दायित्व का बोध कराती है। स्थानीय उद्यमियों को अपने शहर की सामाजिक समस्याओं के समाधान में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। निर्णायक मंडल ने तकनीकी सत्रों के अंत में प्रत्येक सत्र से पांच-पांच बेस्ट पेपर अवार्ड निर्धारित किए। संवाद