Rampur News: चिटफंड कंपनियों से पीड़ित लोगों ने किया प्रदर्शन
रामपुर। चिटफंड कंपनियों का शिकार हुए पीड़ितों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से रकम वापसी की गुहार लगाई। पीड़ितों ने कहा कि मेहनत मजदूरी करके तिनका-तिनका जमा किया था, लेकिन फर्जी कंपनियों ने उनका सारा पैसा डकार लिया।
सुबह करीब 10 बजे के आसपास सभी लोग पार्क में इकट्ठा हुए। इस दौरान लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान पीड़ितों ने कहा कि मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस कराया जाए। कंपनियों के अधिकारियों की संपत्ति कुर्क करके पीड़ितों का पैसा लौटाया जाए। बताया कि पल्स, सहारा, कल्पना, सुगम जीवन निधि लिमिटेड, मल्टी सॉल्यूशन लिमिटेड, संगम मल्टी सॉल्यूशन लिमिटेड इत्यादि कंपनियों ने रामपुर में अपने ऑफिस बनाकर निवेशकों से ठगी की है। इस मौके पर राहुल कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश सैनी, पुष्पेंद्र कुमार प्रजापति, पूरन लाल सैनी, ओमप्रकाश लोधी, सूरजपाल प्रजापति, इफ्तिकार अली, रामदयाल प्रजापति, शिव कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।