रामपुर

Rampur News: पीजी में सोमवार से शुरू होंगे दाखिले

Connect News 24

रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। जिले के चार कॉलेजों में परास्नातक में 2200 सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी। मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे।

शहर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में परास्नातक में एमए, एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं संचालित होती हैं। इन कोर्सों की 968 सीटों पर दाखिले होंगे। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में केवल एमए की कक्षाएं लगेंगी। इनमें 800 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। बिलासपुर व स्वार के डिग्री कॉलेज में एमए की 200-200 सीटों पर दाखिले होंगे। इसको लेकर कॉलेजों में तैयारी चल रही है। सीटों के हिसाब इन कॉलेजों में करीब 3500 छात्र-छात्राआें ने आवेदन किया है। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि परास्नातक में 1500 के करीब आवेदन आए हैं। आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। सोमवार को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं अपने मूल प्रमाण पत्र लेकर कॉलेज में पहुंचे और दाखिला सुनिश्चित कर लें।

राजकीय रजा डिग्री कॉलेज

कोर्स सीटें

एमए 704

एमकॉम 88

एमएससी 132

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज

कोर्स सीटें

एमए 800

राजकीय डिग्री कॉलेज स्वार

कोर्स सीटें

एमए 200

राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर

कोर्स सीटें

एमए 200


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button