Rampur News: ब्राह्मण महिला परिषद की तीज क्वीन बनीं पूनम
रामपुर। ब्राह्मण महिला परिषद ने तीज उत्सव कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित होटल ला शैफ के सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने पंक्चुअलिटी, विभिन्न प्रकार के गेम, हाऊजी, सरप्राइस गेम, गीत ,संगीत, नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही तीज क्वीन का खिताब पूनम शर्मा को दिया गया। सबसे पहले पंक्चुअलिटी कार्यक्रम में रीना शर्मा का नाम घोषित किया गया। इसके बाद सावन के गीत एवं नृत्य का दौर चला। जिसमें मृदुल शर्मा, इंदु शर्मा, पूनम शर्मा, वंदना मिश्रा, कविता, माही, प्रिया दीक्षित, सपना, वर्षा, बबिता शर्मा, सीमा मिश्रा, शक्ति, रीना शर्मा, पूनम, प्रीति, रंजना श्वेता, अनिता शुक्ला ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के गेम और सरप्राइस गेम कराकर कार्यक्रम को और भी रोचक बनाया गया।
एक मिनट गेम में श्वेता शर्मा प्रथम, संगीता द्वितीय और तीसरे स्थान पर प्रिया रहीं। अधिकतम अंकों के आधार पर पूनम शर्मा को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा पूनम शर्मा को बधाई देते हुए तीज क्वीन का मुकुट पहनाकर उपहार के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मृदुल शर्मा ने की। संचालन आशा भांडा द्वारा किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य साधना शुक्ला, अंजू पाठक, इंदु शिवा, वर्षा रागनी, अर्चना, मधु, रंजना, निशा, प्रतिभा शर्मा, कल्पना, कृष्णा, डॉ. विनीता, रीना, कोमल, विजयलक्ष्मी शर्मा, निधि शर्मा, सीमा मिश्रा, प्रीति शर्मा, रेखा आदि मौजूद रहे।

