Rampur News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खराब मिली भोजन की गुणवत्ता, विधायक बोलीं, सीएम से करूंगी शिकायत
रामपुर। मिलक विधायक राजबाला और एसडीएम ने संयुक्त रूप से पटवाई के कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब पाई गई। जिस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसकी शिकायत सीएम से करूंगी। साथ ही गिरा गोशाला में भी क्षमता से अधिक गोवंश पशु पाए गए। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह और एसडीएम सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से सर्वप्रथम किरा की गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में क्षमता से काफी अधिक 800 पशु पाए गए। जिसके बाद विधायक ने पशुओं को गुड़ खिलाया। पशुओं की सेहत को परखा गया। साथ ही पशु चिकित्साधिकारी को नियमित रूप से गोशाला पहुंचकर पशुओं की सेहत का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान हरे चारे की व्यवस्था ठीक-ठाक पाई गई।
इसी क्रम में किरा गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। विधायक ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे। जिसका छात्र-छात्राओं द्वारा ठीक जवाब दिया गया। छात्र-छत्राओं को दिए जाने वाले भोजन को परखा। बाद में परिसर में निर्माणधीन छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थित लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया।
बाद में विधायक और एसडीएम पटवाई स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंच गए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब पाई गई। मौके पर मोटा चावल भोजन के तहत दिया जा रहा था। इस दौरान छात्राओं द्वारा विधायक से आरो लगवाने के लिए मांग की गई। जिस पर विधायक ने जल्द आरओ लगवाने के लिए कहा। विधायक ने बताया कस्तूरबा गांधी को जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर है, जोकि नीचे को धंस गया है। जिसको दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। परिसर में बन रहे निर्माण दिन 25 बेडों के छात्रावास की गुणवक्ता ठीक नहीं पाई गई है। जिसमे सुधार के निर्देश दिए गए हैं। विधायक राजबाला सिंह ने बताया कस्तूरबा गांधी में मिली अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे। इस दौरान विधायक पति दिलीप सिंह, एडीओ अवधेश कुमार पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।