रामपुर

Rampur News: पारस्परिक तबादले के लिए पहले दिन व्यस्त रहा पोर्टल

Connect News 24

रामपुर। बेसिक स्कूलों में शिक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले के लिए पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। शिक्षकों ने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि पहले दिन पोर्टल काफी व्यस्त रहा।

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में लंबे समय बाद शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई है। हाल में अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें जिले से 90 शिक्षकों में से 60 को रिलीव किया जा चुका है। वहीं गैर जिलों से यहां पर 140 शिक्षक आमद करा चुके हैं। अब शिक्षकों के अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। शिक्षकों को 18 जुलाई तक आवेदन करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक नवीन विष्ट ने बताया कि पारस्परिक तबादले में रामपुर का कोई शिक्षक अपने पसंद के जिले में जाना चाहता है तो उसे संबंधित जिले से पद के अनुरूप शिक्षक को तलाश करना पड़ेगा। तभी वह पारस्परिक तबादला प्रक्रिया का लाभ ले पाएगा।

69000 हजार भर्ती वाले शिक्षकों पर संशय

कोर्ट में लंबित विवाद को देखते हुए शासन ने 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों को अंतरजनपदीय तबादले के लाभ से दूर रखा है। ऐसे में पारस्परिक तबादला प्रक्रिया को लेकर भी इस भर्ती से चयनित शिक्षकों के तबादले को लेकर संशय नजर आ रहा है। शासन से अभी इस पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button