Rampur News: शाहबाद में बारिश के कारण 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
शाहबाद (रामपुर)।
मूसलाधार बारिश के कारण 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो जाने और बिजली घर की मशीनों में नमी आ जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार रात साढ़े तीन बजे से गुल हुई बिजली रविवार दोपहर बाद डेढ़ बजे बहाल हो सकी। इसके चलते लोगों को पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी।
बारिश के कारण हुए फाल्ट की सूचना पर मिलने पर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने रात में ही फाल्ट ठीक करना शुरू कर दिया। बार-बार होने वाले फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं बारिश के कारण भीतरगांव स्थित बिजलीघर की मशीनों में नमी आने से आपूर्ति बाधित हुई। रविवार दिन में एसडीओ महेंद्र सिंह और जेई ओपी पटेल के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने 33 केवी की लाइन में हुए कई फाल्ट को ठीक कराया। साथ ही पेड़ की ऊंची-ऊंची शाखाओं को काटने कार्य किया गया। दिन में लगभग डेढ़ बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित की गई, हालांकि ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
ब्रेकडाउन से स्वार में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट
स्वार (रामपुर)।
तेज हवा और बारिश में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। जिसके चलते करीब 12 घंटे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्वार नगर और इसके आसपास के करीब 12 गांव नगर के फीडर से जुड़े हैं।
नगर के बिजलीघर में टांडा स्थित बिजलीघर से आ रही 33 केवीए हाईटेंशन लाइन से आपूर्ति मिलती है। लाइन पेड़ों के पास से गुजर रही है। हवा और बारिश से अकसर इस लाइन ब्रेकडाउन हो जाता है। रविवार सुबह करीब 8:15 बजे बिजली होल्ड नहीं हो पाई तो पेट्रोलिंग की गई। वियानी स्कूल के पास एक पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरा मिला। बिजली कर्मियों की टीम ने हाइड्रा मंगवाकर फाल्ट ठीक किया। काम पूरा होने के बाद शाम को ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई थी। हालांकि उपभोक्ताओं को बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से भी जूझना पड़ा।