रामपुर

Rampur News: नदी में नहाने गया युवक डूबा, 20 घंटे बाद हुआ शव बरामद

Connect News 24

रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी युवक की नदी में डूब गया। युवक को डूबता देख मौके पर खड़े लोग नदी में कूद गए थे। और युवक की तलाश करने लगे लेकिन युवक का नदी में कोई सुराग नहीं लग सका था। जिसके बाद रविवार को टांडा क्षेत्र से आए गोताखोरो ने शव को नदी से निकाला। शहजादनगर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी शिव शंकर(32) पुत्र दयाराम मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। बीते शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के पास से गुजर रही नदी में नहाने गए थे। नदी में पानी ज्यादा होने के कारण शिव शंकर नदी में डूब गए। इस दौरान युवक को डूबता देख आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए इधर-उधर आवाजें लगाई। इस बीच एक ग्रामीण युवक को बचाने के लिए नदी में भी घुसा लेकिन वह भी उसे बचा नहीं सका और युवक गहरे गड्ढे में डूब गया। सूचना पर तहसीलदार मिलक राकेश चन्द्रा और शहजादनगर थाना प्रभारी राजेश बैंसला अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए। इसके बाद गोताखोरों को बुलवाया गया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद युवक का पता नहीं चल मिल सका था। रविवार को फिर अन्य गोताखोर को बुलाया गया। जिसके बाद बीस घंटे बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। नदी से शव मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। शहजादनगर थाना प्रभारी राजेश बैंसला ने बताया कि मृतक के परिजनों ने लिखित कानूनी कार्रवाई न करने व पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिस पर नदी से निकालकर शव परिजनोों को सौंप दिया।

20 साल बाद आया था नदी में पानी,

पैगंबरपुर गांव में गुजर रही नदी में ग्रामीणों के मुताबिक करीब बीस साल बाद पानी आया था। बीस साल तक लगातार नदी सूखी हुई थी। बीस साल बाद नदी में पानी आने के बाद युवक उसमें नहाने चला गया था। जिसमे डूबने से युवक की मौत हो गई।

15 फिट गहरी है नदी

पैंगबरपुर गांव के पास से जा रही नदी की गहराई करीब पन्द्रह फिट गहरी है। बारिश ज्यादा होने के कारण नदी में पानी आ गया। इस समय नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

मृतक की डेढ़ साल पहले हुई थी, शादी

मृतक शिव शंकर की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। युवक की पत्नी इन दिनों गर्भवती है। युवक की पैगंबरपुर गांव की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई। परिजनों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button