Rampur News: आज रामपुर की मुस्लिम महिलाओं से बात कर सकते हैं प्रधानमंत्री
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में रामपुर की मुस्लिम महिलाओं से बात कर सकते हैं। इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है। कार्यक्रम का प्रभारी नगर विधायक आकाश सक्सेना और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली को बनाया गया है। कार्यक्रम के प्रसारण के लिए दूरदर्शन की टीम भी रामपुर आ गई है।
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 102वें एपिसोड का रविवार को प्रसारण होगा। इस बार यह प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने सकता है क्योंकि, प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में रामपुर को स्थान दे सकते हैं। दरअसल, इस बार देश के 12 राज्यों में से 14 स्थानों को कार्यक्रम के चयनित किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश में की दो विधानसभाएं रामपुर शहर और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं।
विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं नजर आ सकती हैं। यह कार्यक्रम रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से रंगोली मंडप में आयोजित किया जाएगा। बासित अली ने बताया कि कार्यक्रम के लिए मुस्लिम महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।