रामपुर

Rampur News: 21 दिवसीय अभियान में मिले 38 टीबी के मरीज

Connect News 24

रामपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्नूमल कार्यक्रम के तहत जनपद में चले 21 दिवसीय अभियान में 38 क्षय रोगी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनकी एचआईवी, शुगर, बीपी आदि आवश्यक जांचें करने के बाद उपचार शुरू कर दिया है। इनको पोषण राशि के रूप में प्रतिमाह 500-500 रुपये मिलेंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतवीर सिंह ने बताया कि 21 दिवसीय अभियान में प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 25222 मरीजों की स्क्रीनिंग में 1050 संभावित क्षय रोगी चिह्नित हुए। लक्षणों के आधार पर इनकी बलगम की जांच कराई गई। जिसमें 38 लोगों को क्षय रोग(टीबी) की पुष्टि हुई है। इनका उपचार शुरू कर दिया है। रोगियों की बैंक डिटेल प्राप्त कर पोर्टल पर फीड की जा रही है ताकि इन्हें निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत इलाज चलने तक इनके खाते में प्रतिमाह 500-500 रुपये दिए जा सकें। उन्होंने बताया 38 टीबी रोगियों की एचआईवी, शुगर, बीपी आदि जांच भी हुईं। इसमें छह रोगी शुगर से पीड़ित मिले हैं। गौरतलब है कि इस अभियान में प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का सहयोग रहा। जनपद स्तर से अभियान की मॉनीटरिंग की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button