रामपुर

Rampur News: एक कॉल पर निपटाई जा रहींं ग्रामीणों की समस्याएं, टोल फ्री नंबर जारी

Connect News 24

रामपुर। केमरी क्षेत्र के मुंडिया कलां गांव में ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण के लिए ग्राम प्रधान की ओर से एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर के जरिये शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी है। बिलासपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुंडिया कलां ने ग्राम पंचायत में शानदार सचिवालय बनाकर सरकार से पुरस्कार भी प्राप्त किया है। अब तीन हजार की आबादी वाली इस ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक ऐसा टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिससे अब गांव में घर बैठकर महिलाएं, पुरुष, बच्चे एक कॉल करके अपनी परेशानी बता सकते हैं।

समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारी को सूचना दी जा रही है। संबंधित अधिकारी समस्या का निस्तारण कर रहे हैं। ग्राम प्रधान डॉक्टर जावेद हुसैन ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों के लिए एक टोल फ्री नंबर 9540360360 जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इन समस्याओं का हो रहा समाधान

ग्राम प्रधान डाॅ. जावेद हुसैन के अनुसार टोल फ्री नंबर पर मनरेगा, जल समस्या, स्वास्थ्य लाभ, गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, कूड़ा गाड़ी मंगवाने, सफाई कराने, राशन विक्रेता से बात करने, स्कूल से संपर्क करने, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान से बात करने की सुविधा मिल रही है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button