Rampur News: जल निकासी, नाली निर्माण और रास्तो को इंटरलॉकिंग के प्रस्ताव पारित
दढि़याल। शुक्रवार को नगर पंचायत दढि़याल बोर्ड की पहली बैठक में प्रथम वरीयता के आधार पर जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण और कच्चे रास्तों को इंटरलॉकिंग किये जाने हेतु प्रस्ताव वरीयता के आधार पर पास किये गए। चैयरमेन खुर्शीद अहमद की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए सदस्यगण समय से ही सभागार में पहुंच चुके थे। अधिशासी अधिकारी विवेक गौड़ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समस्त सदस्यों को कार्ययोजना की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी विवेक गौड़ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समस्त सदस्यों को कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, नाले-नालियों की सफाई, सड़क निर्माण आदि कार्यों को दुरुस्त किये जाने हेतु कार्ययोजना में शामिल किए जाने की जानकारी दी।
बैठक में बरसात के मौसम के मद्देनजर बैठक में नालियों के निर्माण और सफाई व वर्षों से कच्चे पड़े रास्तों को इंटरलॉकिंग किये जाने के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभासद कमलेश दिवाकर, आयशा बेगम, आसमीन, अजय कुमार, रईस अहमद, सफल कुमार, हाजी अकबर अली, फरहा, दिलशाद बेगम, शाहरुख खान, शादाब अली, हाजी इकबाल, रईस, और अख्तर अली उपस्थित रहे। वार्ड 2 से सभासद अफसाना बेगम अस्वस्थ होने के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सकीं। विधायक प्रतिनिधि इकराम हुसैन और लिपिक कृष्ण कुमार की भी मौजूदगी रही।