रामपुर

Rampur News: धोखाधड़ी के आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस ने मारा छापा

Connect News 24

बिलासपुर (रामपुर)। धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेला के कुछ लोगों की तलाश में बुधवार को पंजाब पुलिस ने छापा मारा। मगर कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं आया। बाद में पुलिस लौट गई।

बुधवार की सुबह पंजाब प्रांत के जिला बटाला के थाना कादिया के उपनिरीक्षक चरनजीत सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम स्थानीय कोतवाली पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उनके थाने में एक धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत है। जिसकी विवेचना विचाराधीन है। पुलिस का कहना था कि धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेला के कुछ लोग आरोपी हैं, जो फरार चल रहे हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार की दोपहर चंदेला गांव के कुछ घरों में धोखाधड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामार कार्रवाई भी की। पुलिस की छापे के दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं आया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button