रामपुर

Rampur News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Connect News 24

रामपुर। बुधवार को लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। हालांकि, कई इलाकों में हुए जलभराव ने परेशानी भी बढ़ाई। बुधवार को जिले में कुल 7.19 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तीन दिन में जिले में 25 मिमी. बारिश हो चुकी है। मंगलवार को सुबह व शाम में बारिश होने से उसम भरी गर्मी से काफी राहत मिली। बुधवार को भी जिले भर में बादल खूब गरजे। सुबह से ही बूंदाबांदी होने लगी थी। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कभी तेज तो कभी हल्की बौछारें पड़ी। इससे मौसम ठंडा हो गया। शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी। राहगीरों को परेशान होना पड़ा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार अगले दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है।

शहर में इन इलाकों में हुआ जलभराव

बारिश से शहर में सिविल लाइंस, कचहरी रोड, गांधी समाधि, ज्वालानगर, शौकत अली रोड की तरफ जलभराव हो गया। जिस वजह से राहगीरों को गुजरने में मुश्किल हुई। शहर के अंदर इलाकों में कई गलियों में नाले चोक होने की वजह से पानी भरने की समस्या हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button