Rampur News: लंबी कूद में राजा और प्रशांत ने मारी बाजी
मिलक। नगर स्थित एसआरएम इंटर कॉलेज मिलक में वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यालय प्रांगण में लंबी कूद, दौड़, कबड्डी आदि खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक संजय सिंघल, प्रबंधक अक्षत सिंघल, प्रधानाचार्य दयाल शर्मा ने सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। खेलो का शुभारंभ लंबी कूद व मेहंदी प्रतियोगिता से हुआ। लंबी कूद व कबड्डी के लिए छात्र-छात्राओं के जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग बनाए गए।
लंबी कूद जूनियर वर्ग में कक्षा 9 के छात्र राजा प्रथम रहे द्वितीय स्थान पर कक्षा 10 के छात्र संयोग ने स्थान हासिल किया और तृतीय स्थान पर अरमान ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में प्रशांत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नीतीश द्वितीय स्थान पर रहे और सचिन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं ऊंची कूद में राजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रशांत दूसरे स्थान पर रहे वहीं सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में दीपाली, कल्पना, रागनी, शिवानी, खुशी, अंशिका, पायल ने विजय प्राप्त की। मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कामिनी ने प्रथम संजना ने द्वितीय तथा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में यशी प्रथम स्थान अनम द्वितीय स्थान प्रियांशी तृतीय स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में साहब प्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सलमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आदेश तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं एसआरएम लिटिल हार्ट में नर्सरी केजी चेयर रेस में हसन तथा फ्रॉक रेस में रेहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 से 5 तक चेयर रेस में जैवी ने प्रथम तथा फ्रॉक रेस में सोहेल ने बाजी मारी। सभी विजय छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक अक्षत सिंघल,संस्थापिका बबीता सिंघल,एवं प्रधानाचार्य दयालु शरण शर्मा ने मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


