Rampur News: अवैध निर्माण पर गरजा आरडीए का बुलडोजर
रामपुर। अवैध निर्माण कर रहे तीन लोगों को नोटिस देने के बाद भी काम न रोकने पर विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने यहां पर बुलडोजर चलवाकर यह कार्रवाई की है। अनाधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर एडीएम के नेतृत्व में डायमंड काॅलोनी निवासी मो. आसिफ, घेर नज्जू खां निवासी इनायती खां, सैजनी नानकार निवासी माजिद खां की लगभग 10 हजार 500 वर्ग मीटर भूमि पर अनाधिकृत भूखंडीय विकास के लिए सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई का कार्य किया गया था। जिसको ध्वस्त कराया गया है।
सहायक अभियंता प्राधिकरण ने बताया कि मोहम्मद आसिफ, अब्दुल्लाह इनायती और माजिद के अवैध निर्माण किए जाने पर प्राधिकरण ने चार मार्च को कारण बताओं नोटिस दिया गया था और कार्य रोकने के लिए कहा गया था। नोटिस का कोई उत्तर न दिए जाने व सुनवाई का अवसर प्रदान किए जाने के उपरांत सक्षम अधिकारी द्वारा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए थे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में अवर अभियंता अयोध्या प्रसाद, रामकिशन सारस्वत, हरिओम गुप्ता समेत पुलिस बल मौजूद रहा।