रामपुर

Rampur News: रिश्तेदार ने ही बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 32 लाख रुपये

Connect News 24

टांडा (रामपुर)। जमीन बेचने पर नगर निवासी बुजुर्ग को मिले लाखों रुपये देखकर उसके ही एक रिश्तेदार की नीयत खराब हो गई। आरोपी ने धोखे से बुजुर्ग के खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए। अपनी जरूरत के लिए पैसे निकलने बैंक पहुंचे वृद्ध को जब खाते से लाखों रुपए गायब होने का पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित वृद्ध ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पैसे दिलाने की मांग की है।नगर के मोहल्ला सैंटाखेड़ा निवासी जमीरुल हसन कोई संतान न होने के कारण पत्नी के साथ अकेले ही रहते हैं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर जमीरूल ने अपनी पांच बीघा जमीन लगभग 32 लाख 47 रुपये में बेच कर पैसे अपने खाते में जमा कर दिए। इसी बीच उसके एक करीबी रिश्तेदार को जमीन बेच कर पैसे बैंक में जमा करने की बात पता चल गई। जिसपर उस रिश्तेदार ने वृद्ध के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। उसके सभी कार्यों में वो वृद्ध का सहयोग करने लगा। बैंक से जुड़े कार्य में भी उसका रिश्तेदार वृद्ध के ही साथ जाने लगा।

अनपढ़ होने के चलते न हो उसने कभी एटीएम कार्ड बनवाया और न मोबाइल से किसी प्रकार का लेनदेन किया। 22 मई को जब अपने खाते से पैसे निकालने पहुंचे तो पैसे निकाल कर बैंककर्मी से अपने खाते में बची रकम की जानकारी ली। जब बैंक कर्मी ने बताया की उसके खाते में मात्र 47 हजार रुपए बचे है। जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उन्होंने बैंक कर्मी से जानकारी की तब पता चला कि एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं। इस पर उसने अपने रिश्तेदार से शिकायत की तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button