रामपुर

Rampur News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Connect News 24

रामपुर। टांडा क्षेत्र के एक निवासी किशोरी की कोतवाली में बनाई गई दुष्कर्म किए जाने संबंधित बयान की वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है, लेकिन अभी सफलत नहीं मिली है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें किशोरी कोतवाली में गांव के दूसरे समुदाय के चार युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। साथ ही पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगा रही है। किशोरी के भाई ने तहरीर देते हुए कहा था कि उसकी बहन 23 जून को खेत पर पशुओं का चारा लेने सुबह नौ बजे गई थी। तभी ग्राम के चार युवक खेत पर पहुंच गए और उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसके बाद आरोपी तमंचे के बल पर पास के खेत में गए और एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी तीनों ने उसका साथ दिया। इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। किशोरी ने घर आकर परिजनों से आपबीती सुनाई तो आरोपियों ने रास्ते में रोककर उससे अभद्रता की। पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के चारो लड़कों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button