रामपुर
Rampur News: युवती के अपहरण में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भोट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शहजादनगर थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव निवासी नाजिम अपने साथी काजिम,जाकिर व इब्ले हसन के सहयोग से उसकी 22 वर्षीय बहन को आठ दिन पूर्व बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर उसके भाई ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरु कर दी है। संवाद