रामपुर

Rampur News: बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूले 27 हजार

Connect News 24

रामपुर। रक्षाबंधन पर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की गई। रेलवे की ओर से अभियान चलाकार ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़कर 27 हजार रुपये वसूले गए।

रक्षाबंधन के पर्व काफी संख्या में लोगों ने घरों तक पहुंचने के ट्रेनों का सहारा लिया। इनमें से कई लोग ऐेसे भी रहे, जिन्होंने सफर दौरान टिकट नहीं लिया और रेलवे की ओर से पकड़े जाने पर इनसे जुर्माना वसूल हुआ। रामपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक गोविंद सिंह जानी ने बताया रक्षाबंधन पर ट्रेन व स्टेशन पर विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। पिछले तीन दिनों में 52 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जा चुका है। इनसे 12740 रुपये किराया और 14750 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में चेकिंग करने का अभियान दो सितंबर तक जारी रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button