Rampur News: तमंचे के बल पर मंदिर की पुजारी की बेटी से छेड़खानी, आरोपी शाहजेब गिरफ्तार
रामपुर। मंदिर की पुजारिन की बेटी से दूसरे समुदाय के शाहजेब अली ने छेड़खानी की। आरोप है कि युवक ने रास्ते में लड़की को रोककर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने लड़की पर निकाह करने का भी दबाव बनाया और इन्कार करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
रामपुर के पुराना गंज की महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका है। वह एक मंदिर में पुजारी का काम करते थे। पुजारी की मौत के बाद मंदिर कमेटी ने महिला को ही आर्थिक स्थिति कमजोर होने के नाते मंदिर की पुजारिन रख लिया। महिला की एक 17 वर्षीय बेटी है। बेटी कंप्यूटर कोर्स करने शाहबाद गेट स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर जाती है। आरोप है कि कंप्यूटर सीखने के दौरान आते-जाते रास्ते में दूसरे समुदाय का युवक छेड़खानी करता है।
बुधवार को आरोपी ने रास्ते में छात्रा तमंचे के बल पर रोक लिया और छेड़छाड़ की। निकाह के लिए दबाव बनाया। मना करना पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर थाना गंज पुलिस ने शाहजेब अली पुत्र नन्हें अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया।