बदायूं
Budaun News: भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

कुंवरगांव में निकाली गई कलश यात्रा।
कुंवरगांव। नगर के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कथाव्यास ओमपाल शास्त्री ने भागवत कथा सुनाई गई। कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। कथा व्यास ओमपाल शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा साक्षात कृष्ण हैं और जो कृष्ण हैं, वही भागवत है। भागवत कथा कलिकाल में तीनों ताप का नाश करने वाली है। भक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाली है। इस मौके पर शीतल गुप्ता, पुत्तू लाल गुप्ता, शेर सिंह, सुरेश वार्ष्णेय, महीपाल रस्तोगी, शेष माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद