रामपुर

Rampur News: नारेबाजी कर नूंह की घटना के उपद्रवियों का फूंका पुतला

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद में नूंह और गुरुग्राम के सोहना में विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर हमलावरों की कड़ी निंदा की गई। इसके बाद आक्रोशित विहिप के कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों का पुतला फूंका। हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में विश्व हिंदू परिषद के लोगों द्वारा शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए बवाल कर दिया था। इस हिंसक घटना में पांच लोगों की मौत के बाद से विहिप कार्यकर्ताओं में उबाल है। जिसके चलते शाहबाद नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता उर्फ सोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर बिलारी बस अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद जमकर नारेबाजी की गई। नारेबाजी करने के बाद उपद्रवियों के पुतले में आग लगा दी।

विहिप के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोपी उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। विहिप के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपद्रवियों द्वारा बेकसूर लोगों के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। नूंह हिंसा में मृतकों को मुआवजा देने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में अजयपाल, वीरपाल सिंह यादव, अजयपाल श्रीवास्तव, अर्जुन चंद्रा, विनोद, पवन, विजय राजपूत आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button