रामपुर

Rampur News: सपा और अपना दल (एस) के प्रत्याशी सहित छह उम्मीदवार मैदान में

Connect News 24

रामपुर। स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा, अपना दल (एस) और पीस पार्टी के प्रत्याशी सहित छह उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे। सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तिथि थी। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिया गया। उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

2022 के विधानसभा चुनाव में स्वार सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम 61 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीते थे। 13 फरवरी 2023 को मुरादाबाद की कोर्ट ने उनको 15 साल पुराने मामले में दो माह की कैद की सजा सुना दी। इसके बाद 15 फरवरी को उनकी सदस्यता को निरस्त करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनाव कराने का एलान कर दिया था। उपचुनाव की प्रक्रिया के तहत 13 से 20 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए गए। उपचुनाव के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें से तीन निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन जांच में निरस्त कर दिए गए। सोमवार को नाम वापसी की आखिरी तिथि थी। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। इस तरह से स्वार सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा, अपना दल (एस) और पीस पार्टी के प्रत्याशी सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह जारी होने के बाद मंगलवार से प्रचार में तेजी आने की उम्मीद है। सपा, अपना दल (एस), भाजपा और पीस पार्टी के कई नेताओं के चुनाव प्रचार के लिए स्वार आने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button