रामपुर

Rampur News: स्टेट क्वालिटी मॉनीटर करेंगे मनरेगा के कार्यों की जांच

Connect News 24

रामपुर। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जांच करने के लिए शुक्रवार को राज्य सरकार की एक टीम जनपद में आ रही है। टीम में शामिल स्टेट क्वालिटी मॉनीटर कार्यों की गुणवत्ता चेक करेंगे।

गांवों में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) लागू है। इसके तहत प्रत्येक पंजीकृत परिवार को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। मनरेगा के तहत कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के अलावा अन्य कार्यदायी विभागों को सौंपी गई है। विकास कार्यों में खराब गुणवत्ता के साथ ही घोटाले का भी राजफाश हो चुका है। ऐसे में गड़बड़ियों को रोकने के साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए शासन ने स्टेट क्वालिटी मॉनीटर नियुक्त किए हैं। इसी के अनुपालन में शुुक्रवार को स्टेट क्वालिटी मॉनीटर लक्ष्मीनारायण यहां पर आ रहे हैं। वे जनपद में मनरेगा की परियोजनाओं को चिह्नित करके उनकी गुणवत्ता की जांच करेंगे। जनपद में पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के अंतर्गत जल संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण, चकबंदी आदि कई कार्य हुए हैं। जिनकी जांच होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button