रामपुर

Rampur News: ग्राम प्रधान के नाम पर की गई शिकायत झूठी निकलने पर सफाई कर्मचारी निलंबित

Connect News 24

शाहबाद। मुख्यमंत्री पोर्टल पर ग्राम प्रधान के नाम पर शिकायत की गई शिकायत झूठी पाई गई। इस मामले में ग्राम प्रधान के पिता जो सफाई कर्मचारी हैं को निलंबित कर दिया गया है।

शाहबाद विकासखंड क्षेत्र के सोहना गांव के प्रधान स्वाति सिंह के नाम से उनके पिता सिपाही लाल ने ग्राम पंचायत सचिव के गांव में न आने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और अधिकारियों से की थी। इस प्रकरण की जांच के लिए बीडीओ नरेंद्र सिंह गंगवार सात जून को सोहना गांव में पहुंचे थे। बीडीओ के अनुसार इस प्रकरण की जांच के लिए गांव में ही चौपाल लगाकर जांच शुरू कर दी गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम प्रधान स्वाति के नाम से उनके पिता सिपाही लाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। जो खुद इसी विकास खंड क्षेत्र के खि़रका गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। बीडीओ ने बताया कि जांच के दौरान ग्रामीणों से पता चला कि ग्राम पंचायत सचिव के न आने की शिकायत झूठी पाई गई थी। जबकि ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि वह पिछले दस माह से गांव में तैनात है। लेकिन पिछले दस माह से लेकर अब तक ग्राम पंचायत सचिव मेघराज ग्राम प्रधान स्वाति से नहीं मिले हैं। बीडीओ ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम प्रधान ने रामपुर में रहकर अपनी एमए की पढ़ाई करने की बात बताई है। बीडीओ नरेंद्र सिंह गंगवार के द्वारा की गई जांच में शिकायत झूठी पाई गई। ग्राम प्रधान के नाम से उनसे पिता सिपाही लाल ने शिकायत की थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button