रामपुर

Rampur News: तंत्र-मंत्र सिखाते तांत्रिक का युवती पर आया दिल, युवती को ले उड़ा

Connect News 24

स्वार। क्षेत्र के एक गांव स्थित मजार पर रहने वाले दिव्यांग तांत्रिक ने गांव की एक युवती को तंत्र-मंत्र सिखाने के बहाने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब एक दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो गया तो तांत्रिक अपने अन्य साथियों के साथ उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया। युवती अपने साथ एक लाख कैश और जेवरात भी ले गई है। युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

मामला स्वार कोतवाली अंतर्गत एक गांव का है। इस गांव में एक मजार है जहां रिहान खां पुत्र अफसर खां नामक दिव्यांग मजार की देखरेख करने के लिए रहता था। वह यहां रहकर तंत्र विद्या से रूहानी इलाज करने का दावा करने लगा। इसके चलते उसके पास महिलाएं एवं पुरुषों का तांता लगने लगा। इस बीच गांव की ही एक युवती उसके संपर्क में आ गई। तंत्र-मंत्र सिखाने के बहाने युवती को वह अकसर बुलाने लगा। इनके बीच प्रेम के अंकुर फूट पड़े और प्रेम प्रसंग इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के बिना न रहने के कसमें वायदे करने लगे।

बताते हैं कि कुछ दिन पहले जब युवती अपने घर में अकेली थी तब तांत्रिक अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर गया और युवती को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। जब युवती के परिजन घर आए तब बेटी को घर में न देखकर सन्न रह गए। जब घर में देखा तो एक लाख कैश के साथ पांच तौला सोने के जेवरात भी गायब थे। जानकारी में उसे पता चला कि उसकी बेटी को तांत्रिक अपने साथियों के साथ भगा कर ले गया है। युवती के पिता ने कई दिन तक बेटी को वापस लाने की जुगत भिड़ाई जब सफलता नहीं मिली तो वह स्वार कोतवाली पहुंचा जहां उसने आरोपी तांत्रिक दिव्यांग रिहान खां, नसरान खां, नौशान खां व अनवर अली को नामजद करते हुए तहरीर देेदी। अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करली गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button