रामपुर

Rampur News: मस्जिद की मीनार के निर्माण की सूचना पर दो संप्रदायों में तनाव

Connect News 24

रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के निस्बी की मंडैया गांव में मस्जिद की मीनार बनाने का मामला एक बार फिर गर्मा गया। बुधवार सुबह मीनार निर्माण की सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मीनार पर चढ़कर ईद मिलादुन्नबी के लिए सजावट कार्य किया जा रहा था। थाना क्षेत्र के निस्बी की मढैया गांव में बुधवार को उस वक्त दो समुदाय के दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, जब मस्जिद की मीनार पर कुछ लोग चढ़े हुए थे। सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद की मीनार बनाने का विरोध जताया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। पुलिस को मुस्लिम पक्ष के लोगों ने बताया कि यहां मीनार का निर्माण नहीं बल्कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिद को सजाया जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों को गलतफहमी हो गई थी। इसी वजह से दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत करा दिया। हल्का इंचार्ज जागेश्वर कुमार ने बताया कि हिंदू पक्ष के लोगों को गलतफहमी हो गई थी। बातचीत के बाद मामला शांत करा दिया। गांव में कोई तनाव नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

छह माह पहले मीनार को लेकर हुुआ था विवाद

निस्बी की मढैया गांव में मस्जिद की मीनार बनाने को लेकर छह माह पहले विवाद हुआ था। तब मीनार बनाने की कोशिश की गई थी। इसको लेकर दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने एक पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए विवाद को शांत करा दिया था। साथ ही निर्माण कार्य भी रुकवा दिया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button